आज नीतीश के साथ सोनिया गांधी से मिलेंगे लालू प्रसाद

Lalu-Prasad-will-meet-Sonia-Gandhi-along-with-Nitish-today


राज्य ब्यूरो, पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए। रविवार को दिल्ली में वह नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। रवानगी के पूर्व पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में लालू प्रसाद ने कहा कि 2024 के जाएगी। चुनाव में भाजपा साफ हो

Lalu-Prasad-will-meet-Sonia-Gandhi-along-with-Nitish-today


लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा को बिहार में कामयाबी नहीं मिलेगी। भाजपा के सफाया के बाद अमित शाह रिटायर हो जाएंगे। राजद सुप्रीमो ने कहा कि विपक्ष की एकता के लिए हम लोग सभी प्रयास कर रहे। सोनिया गांधी से मुलाकात के क्रम में भी विपक्ष की एकता पर ही विशेष रूप से बात होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लालू प्रसाद खूब बोले । उन्होंने कहा कि परेशान हैं वह। दरअसल बिहार में उनकी सरकार खत्म हो गयी है। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की हार तय है। केंद्रीय मंत्री द्वारा बिहार में जंगलराज की बात पर जब राजद सुप्रीमो से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब वे लोग गुजरात में थे, तब वह जंगलराज था।


नीतीश कुमार और तेजस्वी आज जाएंगे हरियाणा

राज्य ब्यूरो, पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रविवार को हरियाणा जा रहे। हरियाणा के फतेहाबाद में दोनों इनेलो की सम्मान रैली में शामिल होंगे। देवी लाल की जयंती के मौके पर फतेहाबाद में आयोजित रैली में विपक्ष के कई दिग्गज और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।